फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence: Attachment action in the house of Haldwani violence mastermind Abdul Malik

PHOTOS: पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड पर कसा शिकंजा, घर के चौखट दरवाजे भी उखाड़े, तस्वीरों में देखें कार्रवाई

Sat, 17 Feb 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:49 AM IST
सार

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर कुर्की की कार्रवाई जारी है, जबकि फरार चल रहे मलिक और उसके बेटे समेत नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को पोस्टर जारी किए गए। मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haldwani violence: Attachment action in the house of Haldwani violence mastermind Abdul Malik
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपूरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा में फरार चल रहे अब्दुल मलिक सहित नौ आरोपियों के पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टर जारी कर दिए हैं। इसके अलावा मलिक के घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीजी प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र का जायजा लिया और मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाए गए स्थल पर स्थापित चौकी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ये पोस्टर हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में सार्वजनिक जगहों पर चस्पा किए जा रहे हैं। बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में मलिक के घर की कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने हिंसा के पांच अन्य आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में अभी तक कुल 42 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, कर्फ्यूग्रस्त इलाके में छूट की अवधि एक-एक घंटे तक बढ़ाई गई थी, इस दौरान लोगों ने खाद्य सामग्री आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

बता दें कि, बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की के दौरान नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने दरवाजे तक उखाड़ लिए। घर से कब्जे में लिया गया सामान ट्रैक्टरों में भरकर नगर निगम भेजा गया। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि हल्द्वानी में ही अभी उसकी कई संपत्तियां हैं, जहां भी कुर्की की कार्यवाही की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: मास्टरमाइंड के घर की हुई कुर्की, आरोपियों के पोस्टर भी जारी, तस्वीरों में देखें सभी नौ वांटेड के चेहरे

Haldwani violence: Attachment action in the house of Haldwani violence mastermind Abdul Malik
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

बनभूलपुरा हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक सहित अन्य नौ आरोपियों की संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में स्थित मलिक के मकान में पुलिस ने सबसे पहले कुर्की की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम को घर पर अब्दुल मलिक का भांजा नफीस ही मिला। उसके अलावा घर में कोई नहीं था। जब पुलिस अधिकारियों और नगर निगम की टीम को घर पर देखकर उसके होश उड़ गए। उसने हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारियों से घर का सामान जब्त नहीं करने की अपील की, लेकिन टीम ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस और नगर निगम की टीम ने घर से सोफा, चारपाई, गद्दे, पंखा, फ्रिज, टीवी, कुर्सी, टेबल सहित घर में रखा सारा सामान जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस की एक टीम इसका ब्यौरा भी लिखती रही। मगर सामान को मौके पर सील नहीं किया गया। बिना सील किए हुए सारा सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में लदवाया गया। जानकारी के अनुसार मौके से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सामान भरकर भेजा गया है। 
कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ लालकुआं संगीता, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डीआर वर्मा और थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
 

Haldwani violence: Attachment action in the house of Haldwani violence mastermind Abdul Malik
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला

दरवाजे, खिड़की तोड़े
पुलिस और नगर निगम की टीम ने घर का सारा सामान जब्त करने के साथ ही दरवाजे और खिड़कियों के पल्ले भी तोड़ लिए। दरवाजों को नगर निगम कर्मचारियों ने कंबल से उखाड़े। जानकारी के अनुसार शनिवार को चौखटें भी उखाड़ ली जाएंगे।

सिर्फ बर्तन छोड़ गई टीम
मलिक के घर में सामान जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम ने सिर्फ बर्तन और किचन का सामान छोड़ा है जिससे वहां रह रहे व्यक्ति अपने लिए खाना बना सकें।

बता दें कि, कर्फ्यूग्रस्त इलाके में बाहर से किसी व्यक्ति को अंदर जाने और अंदर के व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालात को सामान्य होता देख कर्फ्यू के समय सीमा में और बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी इंटरनेट सेवा पूरी तरह बहाल नहीं की गई है। इधर, एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने नई चौकी का निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed