फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani on Uttarayani glimpse out.

उत्तरायणी पर हल्द्वानी में निकली झांकी।

Fri, 15 Jan 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
Haldwani on Uttarayani glimpse out.

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का बृहस्पतिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ समापन हो गया। शोभा यात्रा में विभिन्न संगठनों और ग्राम सभाओं की झांकियों ने कला और संस्कृति के साथ ही पर्यावरण और बेटी बचाओ का संदेश लोगों को दिया।

विज्ञापन


 उत्थान मंच से शुरू हुई झांकी कालाढूंगी रोड से होते हुए प्रेम सिनेमा, स्टेशन रोड होते हुए उत्थान मंच पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों को प्रसाद भी बांटा गया। घोड़ों पर सवार गोलज्यू महाराज के गणों ने सबसे आगे चलकर शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। इनके पीछे बाइक सवारों ने रैली निकालकर जयकारे लगाए।
विज्ञापन


महिलाओं के झोड़े के बाद झांकियों का दौर शुरू हुआ। रामलीला कमेटी ऊंचापुल की झांकी में ग्रामीण परिवेश को दर्शाया गया था, जो लोगों की पहली पसंद बनी। केदारनाथ, बागेश्वर धाम, जागेश्वर धाम, बदरीनाथ आदि तीर्थों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। जनमिलन केंद्र अमरावती ने छोलिया नृत्य के साथ कुमाऊंनी बारात की झांकी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवला तल्ला गौलापार ने मां नंदा सुनंदा की झांकी के साथ पेड़ बचाओ देश बचाओ का संदेश दिया। गोरखा कल्याण परिषद ने झांकी के माध्यम से बृज की होली को दिखाया। तो केदारनाथ की झांकी में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर बेटी बचाओ का संदेश दिया।

उत्तराखंड जन जागृति मिशन ने गोलज्यू महाराज की झांकी निकाली। नर्मदेश्वर महादेव किशनपुर गौलापार, पुकार फाउंडेशन, कुमाऊं मोटर्स यूनियन की झांकियों को भी लोगों ने खूब सराहा। शोभा यात्रा के आखिर में रामलीला कमेटी हल्द्वानी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता विशंभर कांडपाल ने मेले में अपनी ओर से जलपान की व्यवस्था की थी। मेले में भुवन जोशी, त्रिलोक बनोली, हेमंत बगड़वाल, ग्राम प्रधान मुकुल बल्यूटिया, व्यापारी नेता वीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद भट्ट, कैलाश शाह, प्रमोद कौटलिया, प्रशांत अग्रवाल, भीम सिंह बिष्ट, ज्योति पांडे, दया सनवाल ने शोभा यात्रा में सहयोग दिया।

 स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टालों में कुमाऊंनी नमकीन उद्योग पिथौरागढ़ की स्टाल को पहला, मां काली स्वयं सहायता समूह को दूसरा और सुहाना मसाले को तीसरा पुरस्कार मिला।

शोभा यात्रा में निकली झांकियों में रामलीला कमेटी ऊंचा पुल की झांकी को प्रथम, जन मिलन केंद्र अमरावती को द्वितीय और ग्राम पंचायत देवला तल्ला की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

सांत्वना पुरस्कार के लिए नर्मदेश्वर महादेव की झांकी को चुना गया। छोलिया में तारा राम पार्टी को पुरस्कार मिला। हेम चंद्र भट्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, केशव दत्त पलड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


मांगों के लिए 27 दिन से धरने पर बैठे डेल्फी टीवीएस संयुक्त कर्मकार यूनियन ने शोभा यात्रा के रूट में मानव श्रृंखला बनाकर मांगों को रखा। इस दौरान एक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, रतनदीप राठौर, दीपचंद्र, कैलाश कांडपाल, गौरव जोशी, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed