फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Mayor Gajraj claimed the post of BJP state president

Haldwani: मेयर गजराज ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी, दून से लेकर दिल्ली तक के नेताओं से मिले

Wed, 12 Mar 2025 01:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है। यह दावेदारी उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में राज्य के चुनाव अधिकारी व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के समक्ष की।

विज्ञापन
Haldwani News: Mayor Gajraj claimed the post of BJP state president
मेयर गजराज सिंह बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं के सबसे बड़े महानगर में मेयर निर्वाचित होने के बाद गजराज सिंह बिष्ट ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है। यह दावेदारी उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में राज्य के चुनाव अधिकारी व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के समक्ष की। गजराज का कहना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह संगठन को और अधिक मजबूती दिलाएंगे।

विज्ञापन

पूर्व में मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके गजराज ने हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की सीट भाजपा की झोली में डाली थी। तभी से पार्टी में गजराज की धमक पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मेयर का चुनाव जीतने के बाद गजराज की निगाहें अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं। गजराज पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी खजान दास व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के समक्ष अपना बायोडाटा पेश किया और वर्ष 1987 से भाजपा संगठन की मजबूती के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा गजराज ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने संबंधी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed