फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Dirty water entered houses in Ujala Nagar haldwani

बारिश ने खोली सीवरेज की पोल: 55 घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर बहे टेपों; लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 04 Mar 2024 07:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:46 PM IST
सार

हल्द्वानी में रविवार देर रात हुई बारिश के कारण उजाला नगर के नाले में पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा आ गया। कूड़े के कारण भूमिगत नाला चोक हो गया। नाला जाल को तोड़ता हुआ बाहर सड़कों में बहने लगा। इससे 55 घरों में गंदा पानी और कचरा घुस गया।

विज्ञापन
Haldwani News: Dirty water entered houses in Ujala Nagar haldwani
बारिश ने खोली सीवरेज की पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में रविवार देर रात हुई बारिश के कारण उजाला नगर के नाले में पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा आ गया। कूड़े के कारण भूमिगत नाला चोक हो गया। नाला जाल को तोड़ता हुआ बाहर सड़कों में बहने लगा। इससे 55 घरों में गंदा पानी और कचरा घुस गया। पानी लोगों के घुटने से उपर तक घरों में भर गया। लोगों ने पूरी रात छत पर काटी। नाला उफान पर आने से दोपहिया वाहन और टेपों भी 150 मीटर दूर तक बह गए।

रविवार रात करीब ढ़ाई बजे उजाला नगर के भूमिगत नाले में पानी के साथ कचरा आ गया। नाला चोक होने के कारण नाले के उपर सफाई के लिए लगाए गए जाल पानी और कचरे के प्रेशर से उखड़ गए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क पर रखे सभी सामान बहने लगे। कहा कि पानी दरवाजा तोड़कर घरों में घुस गया। घरों के अंदर घूटनों तक पानी भर गया। लोग बचने के लिए छत पर चढ़ गए। डेढ़ घंटे बाद जब पानी कम हुआ। तब लोग नीचे उतरे। तब तक घर में कचरा भर गया। लोगों का खाने पीने का सामान, फ्रिज, बिस्तर आदि भीग गया। निर्वतमान पार्षद जेबा वारसी ने बताया कि करीब 55 घरों में गंदा पानी और मलबा घुस गया। उधर पानी के कारण सड़क पर खड़े स्कूटी, बाइक, टेपों तक बहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने पकड़ा, अभी तक 92 लोगोंं की गिरफ्तारी

उधर सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने किसी तरह से नाले को सुचारू किया। सोमवार दिन भर निगम की टीम नाले को खोलने में जुटी रही। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि नाला चोक होने के कारण मलबा और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कहा कि ये ही पानी लोगों के घरों में भी घुस गया।

जाल दिखे नहीं कई बाइक नाले में गिरी
सोमवार सुबह गलियों में गंदा पानी भरे होने के कारण लोगों को नाले के खुले होल नहीं दिखाई दिए। इस कारण कई लोगों की बाइक नाले में घुस गई। कई लोग नाले में घुस गए। लोगों ने बमुश्किल लोगों को नाले से निकाला।

क्या बोले लोग -
नाला चोक होने से कमर तक पानी भर गया। मैंने अपनी लड़की को खींचकर छत में ले गई। दो घंटे छत में बैठी रही। जब पानी कम हुआ तब नीचे पहुंची। घर मे रखा सारा सामान भीग गया। आटा,चावल, मसाले तक भीग गए।
नसीम उजाला नगर

पानी जब बिस्तर तक पहुंचा तो नींद टूटी। चारों ओर बदबू आ रही थी। गंदा पानी मलबा घरों में घुस गया। छत में जाकर रात काटी। पानी कम होने पर मलबा और गंदा पानी घर से निकाला। पूरा सामान खराब हो गया है।
अफरोज उजाला नगर

नगर निगम को नाले सफाई के लिए कई बार अवगत कराया गया लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने नाला साफ नहीं कराया। नाले में आए कूड़े और गंदगी के कारण नाला चोक हुआ और कई जगह से जाल तोड़कर गंदा पानी मलबा सड़क पर बहने लगा। -रूमी वारसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed