फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: death of property dealer kaushal is murder or suicide

प्रॉपर्टी डीलर कौशल की मौत का मामला: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाना चुनौती, रोते-बिलखते पहुंची मां

Wed, 04 Jun 2025 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:08 AM IST
सार

टांडा जंगल में प्रापर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह खबर लगते ही कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव हाइवे से करीब 40 मीटर जंगल में पड़ा हुआ था। कौशल की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Haldwani News: death of property dealer kaushal is murder or suicide
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रापर्टी डीलर कौशल सती की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी रह रहे कौशल पर अचानक ऐसी कौनसी विपदा आ गई और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मंगलवार सुबह कौशल का शव मिलने की खबर से उनके पड़ोसी व परिचित स्तब्ध रह गए। तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गए। वहीं दोपहर बाद कौशल के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का उनके घर के बाहर जमावड़ा लग गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


कोतवाली राजेश यादव ने बताया कि पुलिस हर बिंदु की गहनता से जांच कर रही है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। कौशल के साथ काम करने वाले लोगों से जानकारी ली गई है। उन्होंने भी कौशल के किसी से दुश्मनी या लेन-देन का विवाद होने से इंकार किया है।

विज्ञापन

12 बजे रात प्रापर्टी डीलर ने किया था फोन
पुलिस के मुताबिक कौशल ने रात 12 बजे परिजनों को फोन किया था लेकिन बात नहीं हो पाई। इससे घबराए परिजन उनकी तलाश में जुटे थे तभी सुबह लाश मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौखुटिया से रोते-बिलखते पहुंची कौशल की मां
कौशल की मां निमंत्रण में चौखुटिया गई हुई थी। उन्हें घटना की सूचना मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार दोपहर बाद वह चौखुटिया से यहां रोते-बिलखते पहुंचीं। कौशल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कौशल के पड़ोसियों व परिचितों ने बताया कि वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed