HALDWANI: साफिया पर कसेगा पुलिस का शिकंजा, नोटिस जारी करने की तैयारी; चार दिन पहले दर्ज कराया गया था मुकदमा
Haldwani News: हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के बाद पुलिस अब उसकी पत्नी साफिया मलिक पर शिकंजा कसना शुरू करेगी। नगर निगम की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस जल्द ही साफिया मलिक सहित अन्य चार आरोपियों को नोटिस जारी कर सकती है।
विस्तार
हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के बाद पुलिस अब उसकी पत्नी साफिया मलिक पर शिकंजा कसना शुरू करेगी। नगर निगम की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस जल्द ही साफिया मलिक सहित अन्य चार आरोपियों को नोटिस जारी कर सकती है।
सरकारी जमीन पर मृत व्यक्ति का शपथ पत्र देने और मृत व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट डालने के मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह आरोपी नामजद हैं। एक नामजद आरोपी की पूर्व में मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने कई बार साफिया मलिक को बयान दर्ज कराने के लिए आने के लिए उसके कॉलेज और उसके करीबियों से संपर्क साधा था।
ये पढ़ें- Abdul Malik: मलिक के ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा प्रशासन, दिल्ली में पंजीकृत है संस्था, सदस्यों को बदला गया
इसके बाद भी साफिया मलिक और अन्य आरोपी बयान देने नहीं पहुंचे। अब पुलिस साफिया मलिक सहित चार आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकती है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि साफिया मलिक सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों में से किसकी मृत्यु हो गई है, उसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।