फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: Abdul Malik under construction resort comes on radar in nainital

Abdul Malik: रडार पर आया अब्दुल मलिक का निर्माणाधीन रिजॉर्ट, जांच कर रही पुलिस; एसएसपी ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 28 Feb 2024 11:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी मलिक की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। मलिक से प्रारंभिक पूछताछ में नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में एक निर्माणाधीन रिजॉर्ट की बात सामने आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Haldwani News: Abdul Malik under construction resort comes on radar in nainital
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने मलिक की संपत्ति की भी जांच शुरू कर दी है। मलिक से प्रारंभिक पूछताछ में नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में एक निर्माणाधीन रिजॉर्ट की बात सामने आई है। पुलिस पता कर रही है कि रिजाॅर्ट मलिक के नाम पर है या मलिक ने डमी व्यक्ति के नाम पर जगह खरीदी है।

विज्ञापन

पुलिस ने अब्दुल मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की तो कई बातें निकलकर सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मलिक की एक प्राॅपर्टी का पता चला है, जो नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में हैं। इस पर एक रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। पुलिस प्राॅपर्टी की जांच कर रही है कि यह किस नाम से है। मलिक ने अपने, बेटे, पत्नी या डमी व्यक्ति के नाम से तो प्राॅपर्टी तो नहीं ली है। इन सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि निर्माणाधीन रिजॉर्ट की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये प्राॅपर्टी किसके नाम से है। प्राॅपर्टी में पैसा किसका लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- शातिर है अब्दुल मलिक: बार-बार बदल रहा बयान; सबूत जुटाने के लिए आरोपी को दूसरे राज्य ले जा सकती है पुलिस

नेताओं और अधिकारियों के पैसे प्राॅपर्टी में लगाता था मलिक
अब्दुल मलिक की जांच में सामने आया है कि मलिक कुछ अधिकारियों और नेताओं के पैसे भी ठेकेदारी और प्राॅपर्टी में लगाता था। सूत्र बताते हैं कि इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी यह कहना जल्दी होगा कि मलिक की प्राॅपर्टी में किसका पैसा लगा है।

पुलिस को अब्दुल मोईद और साफिया की तलाश
अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब अब्दुल मोईद को पकड़ने में पूरा ध्यान लगा दिया है। अब्दुल मलिक से पूछताछ में पुलिस को अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब उसी दिशा में काम कर रही है। जल्द ही अब्दुल मोईद पर इनाम घोषित किया जा सकता है।

बनभूलपुरा में हुई हिंसा का वांटेड अब्दुल मोईद अभी भी फरार है। पुलिस ने अब्दुल मोईद और साफिया के बारे में भी मलिक से पूछताछ की है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को कुछ जानकारी मिली है। उसी दिशा में काम चल रहा है। पुलिस अब्दुल मोईद की तलाश में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, जयपुर, पंजाब, चंडीगढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed