फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani-Nainital gasped due to traffic jam, people stuck in traffic for three hours each

Nainital News: जाम से हांफा हल्द्वानी-नैनीताल, तीन-तीन घंटे जाम में फंसे रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Haldwani-Nainital gasped due to traffic jam, people stuck in traffic for three hours each
हल्द्वानी। पर्यटकों और गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए आने वालों के कारण हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और सलड़ी तक ऐसा जाम लगा कि लोग हांफने लगे। पहली बार शहर के आउटर में जहां से पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था, वहां एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नैनीताल से हल्द्वानी आने-जाने वाली बसें एक घंटे देरी से पहुंची। उधर, अल्मोड़ा-रानीखेत से आने वाली बसें तीन-तीन घंटे देरी से पहुंची। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आने-जाने वालों की संख्या बढ़ गई। एक ओर पर्यटक पर्वतीय क्षेत्र से नीचे उतरकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर नैनीताल, अल्मोड़ा, कौसानी, मुक्तेश्वर और रानीखेत जाने वाले पर्यटकों के वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने रामपुर रोड पंचायत घर और बरेली रोड तीनपानी से वाहनों को डायवर्ट किया था। इस कारण आउटर में दोनों सड़कों पर एक-एक किलोमीटर लंबी लाइनें लग गई। वहीं काठगोदाम से गौलापार तक भी वाहनों की लाइनें लग गई।
विज्ञापन

ये ही हाल काठगोदाम से ज्योलीकोट और काठगोदाम से सलड़ी तक रहा। दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों को तीन-तीन घंटे जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नैनीताल से हल्द्वानी और नैनीताल से हल्द्वानी बस डेढ़ घंटे में पहुंच जाती है। जाम के कारण ये बसें 2:30 घंटे में पहुंची। अल्मोड़ा-रानीखेत से बसें तीन-तीन घंटे देरी से हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान महिलाओं और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फौज के वाहनों ने बढ़ाई दिक्कत
एक तो जाम से लोग जूझ रहे थे। इसी दौरान फौज के करीब 50 वाहनों का काफिला भी पहुंच गया। इससे और जाम लग गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed