फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hostel and Pal Academy team victorious

Nainital News: हल्द्वानी हॉस्टल और पाल एकेडमी की टीम विजयी

Mon, 18 Dec 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 18 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haldwani Hostel and Pal Academy team victorious
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतिय
हल्द्वानी। युवा कल्याण विभाग की ओर से गौलापार स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में रविवार को अंडर 17 और 19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंडर 17 में हल्द्वानी हॉस्टल और अंडर 19 में पाल एकेडमी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


अंडर 17 बालक वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी हॉस्टल ने पेनल्टी में बीएसएसवी नैनीताल को 3-2 से हराकर विजेता का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर नैनीताल की टीम रही। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में रामनगर ने एचएफसी हल्द्वानी को पेनाल्टी निर्णय में 3-2 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में पाल एकेडमी की टीम ने पेनाल्टी में रामनगर को 5-4 से हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया। रामनगर दूसरे स्थान पर रही। वहीं बीयूएफसी हल्द्वानी ने जीआईसी नैनीताल को पैनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, लीलाधर भट्ट, महेश बिष्ट, नवनीत पांडे, शिवदत्त नैनवाल, नवीन चंद आर्य, भागवत मेर, गोपाल नेगी, जितेंद्र बिष्ट, दिवाकर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed