फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Cricketers and Haldwani Colts won matches

हल्द्वानी क्रिकेटर्स और हल्द्वानी कोल्ट्स ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Haldwani Cricketers and Haldwani Colts won matches
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ, जिमखाना क्लब और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में खेली जा रही 96वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शुक्रवार को हल्द्वानी क्रिकेटर्स और हल्द्वानी कोल्ट्स ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में मुरादाबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। सनी ने 34 और पीयूष ने 30 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स की ओर से हिमांशु ने चार और दीपेश ने दो विकेट लिए। जवाब में हल्द्वानी ने 15वें ओवर में मात्र एक विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। दीपेश ने 63 और भावेश ने 54 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में हल्द्वानी कोल्ट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें सोनू अधिकारी ने 80 और गोविंद ने 39 रन बनाए। सेंट जोंस आगरा की ओर से मंयक ने दो और प्रभाकर, अंकुर, अमित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में आगरा की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। शशांक ने 94 और भार्गव ने 36 रन बनाए। हल्द्वानी की ओर से सोनू और फहद ने दो-दो विकेट लिए। निर्णायक मो. बिलाल, दीपक भंडारी, विनीत पाठक, सतीश उपाध्याय, स्कोरर गोपाल गैड़ा और धीरज पांडे रहे। उद्घोषक की भूमिका उमेश कांडपाल सोनी ने निभाई। आयोजक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार (आज) सुबह आठ बजे से पहला मैच हाईलैंडर क्रिकेट क्लब काशीपुर, माइनर क्लब रामपुर और दूसरा मैच दोपहर 12 बजे से डीटीएल दिल्ली और ब्राइट क्रिकेट क्लब शाहदरा दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed