{"_id":"685c9f02ccf161b4a403e347","slug":"haldwani-car-falls-into-canal-four-members-of-a-family-die-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani : नहर में गिरी कार, तीन दिन के बच्चे समेत परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani : नहर में गिरी कार, तीन दिन के बच्चे समेत परिवार के चार लोगों की मौत
Thu, 26 Jun 2025 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:48 AM IST
सार
अस्पताल से तीन दिन के नवजात और प्रसूता की छुट्टी कराकर घर जाते किच्छा के एक परिवार की कार एसटीएच से निकलते ही नहर में समा गई। हादसे में शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार को नगर से निकाला गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पताल से तीन दिन के नवजात और प्रसूता की छुट्टी कराकर घर जाते किच्छा के एक परिवार की कार एसटीएच से निकलते ही नहर में समा गई। हादसे में शिशु समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा बुधवार सुबह फायर स्टेशन के पास हुआ। बरा निवासी राकेश अपनी पत्नी रामा (27) को प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी दिलाकर परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ कार से घर के लिए निकले।
विज्ञापन
एसटीएच से महज पांच सौ मीटर आगे अग्निशमन स्टेशन मोड़ पर कार बरसाती नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी बचाव कार्य मंे जुट गए।
विज्ञापन
कुछ देर के प्रयास के बाद कार का दरवाजा खोलकर रामा, पति राकेश (32), रामा की मां कमला (50), जेठानी नीतू (34), जेठ रमेश (39), चालक श्यामलाल (45) और नवजात को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल लेकर गए। यहां नवजात के साथ ही राकेश, नीतू और कमला को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक श्यामलाल, रमेश और रामा को भर्ती कराया गया। संवाद