फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani block pramukh. woman. provisional. reservation.

Nainital News: हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख महिला होगी, अनंतिम आरक्षण जारी

Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Haldwani block pramukh. woman. provisional. reservation.
भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए डीएम की संस्तुति के साथ शुक्रवार रात अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार को आपत्तियां सुनना तय किया गया। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही फाइनल आरक्षण सूची जारी की जाएगी। आरक्षण अपने मनमाफिक न देखकर पहले से तैयारी कर रहे काफी दावेदारों ने शनिवार को ही आपत्तियां दाखिल कर दीं। जिले में 457 ग्राम पंचायतों के साथ आठ ब्लॉक प्रमुख और 27 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन


-
ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण सूची
1- धारी - अनुसूचित जाति महिला
2- रामगढ़ - अनुसूचित जाति
3- हल्द्वानी - अन्य महिला
4- कोटाबाग - अन्य महिला
5- रामनगर - अन्य महिला
6- ओखलकांडा - अनारक्षित
7- भीमताल - अनारक्षित
8- बेतालघाट - अनारक्षित

-

जिला पंचायत सदस्य के लिए जारी आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला
गुलजारपुरबंकी, गहना, सरना, मालधनचौड़ (चंद्रनगर)
अनुसूचित जाति
सांवल्दे पश्चिम, भवाली गांव, मेहरागांव
पिछड़ी जाति महिला
चिल्किया
पिछड़ी जाति
गेबुआ (पतपानी)
अन्य महिला
जग्गीबंगर, चोरगलिया आमखेड़ा, देवलचौड़ बंदोबस्ती (हल्द्वानी तल्ली), रामड़ी आन सिंह (पनियाली), बड़ौन, अमृतपुर, सूपी, दाड़िमा, ज्योलीकोट
अनारक्षित
जंगलियागांव, तलिया, ककोड़, चापड़, ढोलीगांव, ओखलकांडा मल्ला, चौखुटा, सिमलखां, दीनी तल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed