{"_id":"6346fc02f89b8a0f1c5ed426","slug":"haldwani-beat-patna-3-2-nainital-news-hld4787576164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी ने पटना को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी ने पटना को 3-2 से हराया
विज्ञापन
नैनीताल में आयोजित महिला हाकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल हॉकी एकेडमी के सहयोग और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की ओर से प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 के तहत दूसरे दिन सात लीग मुकाबले खेले गए। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
डीएसए मैदान में हुए मुकाबलों में मेरठ ने आल सेंट्स स्कूल ब्लू को 6-3, हल्द्वानी ने पटना को 3-2, बिजनौर ने ऑल सेंट्स व्हाइट को 4-0, एचएफ बीएनसीआर ने अल्मोड़ा को 8-1, नैनीताल ने देहरादून को 3-2 और मेरठ ने कोलकाता को 2-0 से पराजित किया। यमुनानगर और हरिद्वार के के बीच मुकाबला एक-एक गोल से बराबर रहा।
आयोजकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हल्द्वानी-भिलाई, नैनीताल-बिजनौर, एचएफ बीएनसीआर-मेरठ और यमुना नगर-धनबाद की टीमों के बीच खेले जाएंगे। निर्णायक सौरभ पटवाल, विकास पंत, अमित कुमार रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश बोरा आशू, मनोज साह, नरेंद्र बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, अतुल साह, अनिल मेहता और भारती साह जुटे रहे।