फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Had to wait hours in the long line

सरकारी अस्पताल में तीन पर्ची की नई व्यवस्था से मरीज बेहाल

Wed, 04 Oct 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 04 Oct 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Had to wait hours in the long line
लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा  - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय में पंजीकरण के लिए तीन पर्ची कटवाने की व्यवस्था परेशानी का सबब बन गई। गर्भवती महिलाओं और वृद्धों समेत सभी मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। मरीजों ने चिकित्सालय प्रबंधन की इस व्यवस्था का विरोध किया है जबकि चिकित्साधीक्षक ने भी स्टाफ की कमी बताते हुए उच्चाधिकारियों को लिखा है।  

विज्ञापन


 चिकित्सा विभाग को पारदर्शी बनाने के लिस सरकार ने हर चिकित्सालय में तीन पर्ची वाला पैड जारी किया गया है। इसमें यह निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक मरीज काउंटर से पहले 19 रुपये अदा कर अपना पर्चा बनवाए। उस पर्चे के साथ तीन कार्बन कॉपी वाले पैड पर चिकित्सक, मरीज का नाम, उम्र, आधार नंबर, फोन नंबर, ब्लडप्रेशर, शुगर आदि की जांच रिपोर्ट के बाद चिकित्सक उक्त मरीज को बीमारी से संबंधित दवाई लिखेंगे।
विज्ञापन


इनमें से दो प्रति मरीज दी जाएंगी। इनमें से एक प्रति औषधि भंडार से दवाई मिलेगी। दूसरी प्रति मरीज के पास रहेगी। अगर मरीज दूसरे दिन भी अस्पताल आएगा तो वही प्रक्रिया दोहरानी पडे़गी जबकि पहले का पर्चा 15 दिन तक वैध रहता था। इस प्रक्रिया के पहले दिन रामनगर चिकित्सालय में मरीजों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग लाइन लगने के बावजूद गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को अपने नंबर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीडी जोशी का कहना है कि चिकित्सालय में स्टाफ की कमी के कारण यह परेशानी हो रही है। उन्होंने सीएमओ नैनीताल को अवगत करा दिया है। 



रोगियों को पेयजल बांटा
रामनगर। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था से रोगी परेशान रहे वहीं वन स्टेप बी प्राउड संस्था के सदस्यों ने लाइन में खडे़ लोगों को पानी पिलाकर राहत दिलाई। संस्था के इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed