फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Had the passion to serve the country, sacrificed for Mother India

Nainital News: देश सेवा का था जज्बा, भारत मां के लिए दे दिया बलिदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Had the passion to serve the country, sacrificed for Mother India
 शहीद संजय सिंह बिष्ट।
गरमपानी (नैनीताल)। जम्मू के राजोरी में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांसनायक संजय बिष्ट में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। इसी देश सेवा के जज्बे के चलते उनका चयन पैरा कमांडो में होने के बाद जम्मू कश्मीर के उधमपुर नौ पैरा बटालियन में शामिल हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में रानीखेत केआरसी
में भर्ती हुए संजय की पहली पोस्टिंग लेह लद्दाख सियाचिन में तीन साल तक हुई थी। संजय के चचेरे भाई योगेश सिंह बिष्ट और नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संजय ने पांचवीं तक की पढ़ाई वसंत वैली पब्लिक स्कूल नैनीताल में की।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई रातीघाट इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने बताया कि संजय ने कक्षा 9 से सेना में जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। 2012 में सेना में भर्ती होने के बाद तीन साल सियाचिन में अपनी सेवा दी। साथ ही पीटी कोर्स और कठिन ट्रैनिंग के बाद उनका चयन पैरा कमांडो में होने के बाद जम्मू कश्मीर के उधमपुर 9 पैरा बटालियन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार की रात परिजनों से अंतिम बार की थी बात
लांस नायक संजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार शाम अपने माता-पिता और बड़े भाई नीरज बिष्ट से अंतिम बार बात की थी। उन्होंने अपने दोस्त के लिए कैंटीन से सामान लेने के साथ आर्थिक मदद के लिए अपने बड़े भाई से भी बात की थी। संजय एक महीने पहले अक्तूबर में अपने दादा के निधन पर घर आए थे। चार नवंबर को छुट्टी पूरी होने पर वह उधमपुर के लिए रवाना हो गए थे।


... आ जा मेरे बेटे बोल कर मां बारबार हो रही बेसुध
जवान बेटे के शहीद होने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से मां मंजू देवी बेटे का नाम ले-ले कर बेसुध हो रही है। मां बेटे संजय वापस आ जा मेरे बेटे वापस आ जा बोलकर बेहोश हो जा रही है। स्थानीय महिलाएं और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रही हैं। बेटे को याद कर पिता देवेंद्र सिंह बिष्ट की आंखें भी आंसुओं से नहीं सूख रही हैं। शहीद के बड़े भाई नीरज बिष्ट, बड़ी बहन विनीता और छोटी बहन ममता का भी रो रोकर बुरा हाल है। शहीद के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।


एसडीएम ने शहीद के परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
राजौरी में लांसनायक संजय सिंह बिष्ट के शहीद होने की खबर मिलते ही कोश्याकुटोली के एसडीएम बीसी पंत, तहसीलदार मनीषा मारकाना और पटवारी मो. शकील रातीघाट पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही ढांढस बंधाया।


शहीद संजय के बड़े भाई भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री
शहीद लांसनायक संजय सिंह बिष्ट के बड़े भाई नीरज बिष्ट भाजपा किसान मोर्चा में जिला मंत्री है। भाजपा नेता के छोटे भाई के निधन पर भाजपाइयों ने भी शोक व्यक्त किया है।



जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक
आतंकी मुठभेड़ में लांसनायक संजय सिंह के शहीद होने पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, जिपं सदस्य अंकित साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया है।


कूटा ने लांसनायक के शहीद होने पर शोक संवेदना व्यक्त की

नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ ने लांसनायक संजय बिष्ट के शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. पैनी जोशी, प्रो. अनिल बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया है। संवाद

फोटो कैप्सन- 23बीटीएल03-05पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed