{"_id":"57966c824f1c1bc80a21e242","slug":"gunji-to-kalapani-four-thar-vehicle-operating-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी से कालापानी तक चार थार वाहनों के संचालन को स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी से कालापानी तक चार थार वाहनों के संचालन को स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त एएस नयाल की अध्यक्षता में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम को विभिन्न मार्गों में बस सेवा संचालित किए जाने के लिए 11 बसों के परमिट जारी किए गए। इसके अलावा कैलास मानसरोवर मार्ग में गुंजी से कालापानी तक चार थार वाहनों का संचालन करने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम को परमिट देने की स्वीकृति हुई।
झील विकास प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में कुमाऊं मंडल के विभिन्न मार्गों में यात्री बसों को परमिट देने पर चर्चा की गई। बैठक में केमू को पर्वतीय क्षेत्रों के आठ अलग अलग मार्गों में 25 से 28 सीटर बस चलाने की भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा चकलुवा, देवलचौड़, कालाढूंगी बाईपास रोड, रामनगर, बाजपुर, कोटाबाग की यूनियनों को केमू की एक-एक बस संचालित करने की स्वीकृति दी गई।
आयुक्त ने केमू बस संचालकों और यूनियनों को हिदायत दी कि वह उन्हीं रूटों पर बसों का संचालन करें जिनके लिए उन्हें परमिट जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित बसों के परमिट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे। बैठक में आरटीओ एसके सिंह, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, संजय खेतवाल, टीटीओ प्रवर्तन दल नैनीताल आशीष कुमार झा, परिवहन निगम के प्रधान सहायक नीरज चौहान, खुशीराम समेत कई अधिकारी मौजूद थे।