{"_id":"889c6a144e16d2d9f24bb698c4ac76ae","slug":"gula-has-stalled-barrage-supplying-water-institute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला बैराज से ठप हुई जल संस्थान की आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला बैराज से ठप हुई जल संस्थान की आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से आई सिल्ट ने जल संस्थान की आपूर्ति ठप कर दी है। रविवार की शाम सात बजे गौला का जलस्तर 11 हजार 500 क्यूसेक पहुंचने पर जल संस्थान की आपूर्ति बंद कर दी गई और बैराज बचाने को छह गेट खोल दिए गए। फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण सोमवार सुबह से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचेगा।
विज्ञापन
गौला शहर और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति के लिए लाइफलाइन है। गौला का पानी जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को जाता है। फिल्टर प्लांट में ट्रीटमेंट करने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार की शाम से पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गौला का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है।
विज्ञापन
दस हजार क्यूसेक से अधिक जलस्तर होने पर फिल्टर प्लांट को आपूर्ति बंद कर दी जाती है। गौला बैराज के अवर अभियंता नवीन पांडेय ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे गौला का जलस्तर 11 हजार 500 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज को बचाने के लिए छह गेट खोलने पड़ गए और जल संस्थान की आपूर्ति बंद कर दी गई। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि शाम पांच बजे से ही बैराज ने फिल्टर प्लांट की आपूर्ति बंद कर दी थी।
विज्ञापन
गौला बैराज का जलस्तर
समय जल स्तर क्यूसेक में
शाम पांच बजे 4,131
शाम छह बजे 6,136
शाम सात बजे 11,730
शाम आठ बजे 16,500
रात्रि नौ बजे 16,500