फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Groom injured after being shot in marriage

शादी में गोली लगने से दुल्हा घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Groom injured after being shot in marriage
ओखलकांडा के सुनकोट में गोली लगने से घायल दुल्हा विजय लमगड़िया। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में जयमाला के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। घायल दूल्हे को पाटी (चंपावत) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

सोमवार को देवीधुरा (चंपावत) निवासी दीवान सिंह के बेटे विजय लमगड़िया की बरात सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। दोपहर करीब एक बजे बरात लड़की के घर पहुंची। स्वागत के बाद बराती खाना खाने लगे। वहीं दूल्हा और दुल्हन को जयमाला के लिए मकान की छत पर ले जाया गया। वहां जयमाला के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी। दोपहर दो बजे अचानक गोली चली जो दूल्हे विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से विजय घायल हो गया। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। परिवारजन घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाने के लिए चल पड़े। करीब दो किमी पैदल चलकर दूल्हा सड़क तक पहुंचा जहां से उसे पाटी (चंपावत) के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता चतुर सिंह बोहरा ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गांव में दहशत है। साथ ही लड़की वाले भी सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद राजस्व और मुक्तेश्वर पुलिस गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---कोट----
गोली लगने से दूल्हे के घायल होने की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस को मौके पर भेजा गया। गोली किसने और किस वजह से चलाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है जिसने भी गोली चलाई है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल दूल्हे को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।
-योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम धारी
---
- मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लेकिन घटना का पता चलते ही मुक्तेश्वर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। प्रथमदृष्टया से कोई भी पुरानी रंजिश निकलकर सामने नहीं आई है। साथ ही अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
-प्रमोद साह, सीओ भीमताल।
-=-----------------
दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, पिता हुए बेहोश
- एक पल में ही बदल गया शादी की खुशियों का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल (नैनीताल)। जयमाला के दौरान गोली लगने और दूल्हे के घायल होने पर खुशियों भरा माहौल एक पल में बदल गया। दुल्हन के पिता राम सिंह बेहोश हो गए तो दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गांव में सोमवार को हंसी खुशी का माहौल था। सुबह से ही गांव के लोग बरात की तैयारियों में जुटे थे। दोपहर एक बजे देवीधुरा (चंपावत) से बरात पहुंची तो पूरा गांव आवभगत में लग गया। बराती खाना खाने लगे, तो परिवार के लोग वैवाहिक रस्मों निभाने लगे। अचानक चली गोली ने सबकुछ बदल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूल्हे और दुल्हन की किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में किसने और किस मकसद से गोली चलाई।

भाजपा नेता चतुर बोहरा ने बताया कि दोनों सामान्य और सीधे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राम सिंह बोहरा देहरादून में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बड़े अरमानों से बेटी का विवाह कराने के लिए तमाम इंतजार किए थे। दूल्हा विजय हल्द्वानी में एक डेंटल हॉस्पिटल में काम करता है। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज तक नहीं आई। पहली बार गांव में गोली चलने की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन गोली किसने चलाई इसका जल्द पता चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस समय घटना घटी उस समय तक बहुत से बाराती और घराती खाना खा चुके थे। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। बराती लौट गए हैं, जबकि लड़के के कुछ परिजन गांव में ही रुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed