{"_id":"50c05e8ac32988457d8d54219ba0ee48","slug":"grgia-temple-fair-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया मंदिर में मेले का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्जिया मंदिर में मेले का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ डीएम दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने किया। अपने संबोधन में डीएम दीपक रावत ने पुलिस प्रशासन को मंदिर में व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिये। इससे पहले डीएम, उनकी पत्नी विजेता रावत, डेढ़ वर्षीय पुत्री दीविशा रावत ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बता दें प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर गर्जिया मंदिर में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर जहां अपने को धन्य समझते हैं, वहीं माता रानी भी अपने भक्तों पर कृपा बनाये रखती है।
विज्ञापन
इसीलिये दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। इस दौरान कई लोग अपने अपने बच्चों का मुंडन भी कराते हैं।
विज्ञापन
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष डा. निशांत पपनै ने बताया मंदिर में कंट्रोल रूम के साथ ही अतिरिक्त सीसी टीवी कैमरे, पार्किंग की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। वहीं मंदिर में प्रसाद स्वरूप पांच कुंतल खिचड़ी वितरित की जायेगी।
इस दौरान एसपी यशवंत सिंह चौहान, सीओ स्वतंत्र कुमार, कोतवाल कैलाश पंवार, एसएसआई मोहन चंद्र पांडे, तहसीलदार सुंदर सिंह समेत मंदिर समिति अध्यक्ष बीडी पांडे, सचिव डा. देवीदत्त दानी, केसी पंत, हंसा दत्त पडलिया, एमएम पांडे, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।