{"_id":"69af1d61058a8a3a3707c099","slug":"graphic-era-to-provide-free-engineering-diploma-and-administrative-service-coaching-to-needy-students-nainital-news-c-418-1-ntl1007-4512-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ग्राफिक एरा जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त इंजीनियरिंग डिप्लोमा और प्रशासनिक सेवा की कोचिंग कराएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ग्राफिक एरा जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त इंजीनियरिंग डिप्लोमा और प्रशासनिक सेवा की कोचिंग कराएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने जरूरतमंद छात्रों के लिए इसी शैक्षणिक सत्र से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स, होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा। ग्राफिक एरा के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने सोमवार को हल्दूचौड़ स्थित परिसर में यह घोषणा की।
डॉ. कमल घनशाला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा मिनल नेगी का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 66वीं रैंक के साथ चयन है। ग्राफिक एरा के भीमताल परिसर की छात्रा कर्निका नेगी ने आईईएस में 152वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान के छात्रों को उच्च वार्षिक पैकेज भी मिले हैं। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को होटल उद्योग में आगे बढ़ाने के लिए ग्राफिक एरा ने एक वर्ष का निशुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है। यह कोर्स देहरादून और हल्द्वानी में उपलब्ध होगा, जिसमें उद्योग प्रशिक्षण भी शामिल है। आर्थिक कारणों से वंचित रहने वाले छात्रों के लिए देहरादून और भीमताल में इंजीनियरिंग में निशुल्क डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध होंगे। इनमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग शामिल है। डॉ. घनशाला ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य आर्थिक कारणों से वंचित बच्चों को उच्च स्तरीय तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। युवाओं को होम स्टे व्यवसाय चलाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इन निशुल्क कोर्सों के लिए चयनित छात्रों को केवल अपनी आवासीय व्यवस्था स्वयं करनी होगी।