{"_id":"606393158ebc3e591c36935b","slug":"gowal-blew-somewhere-flowers-holi-somewhere-haldwani-news-hld419972899","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं उड़ाया गुलाल, कहीं फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं उड़ाया गुलाल, कहीं फूलों की होली
विज्ञापन
हल्द्वानी में होली के अवसर पर नाचते काबीना मंत्री बंशीधर भगत। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली गीत गाकर आशीष दी। हालांकि कोरोना संक्रमण के डर से अधिकतर लोगों ने घर पर ही होली उत्सव मनाया। काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने भी अपने आवास में होली मनाई।
महावर वैश्य सभा ने मेधावियों को सम्मानित किया
हल्द्वानी। महावर वैश्य सभा के होली मिलन समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। महिला समिति की ओर रसे रसखान की भक्ति पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सम्मानित होने वालों में दिव्यांशी गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, हंसिका गुप्ता आदि शामिल रहीं। इससे पहले अध्यक्ष गजानन गुप्ता , महामंत्री हरीश नारायण गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर ईशा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, कृष्ण कुमार, नीरज गुप्ता, चेतन गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन गुप्ता ने किया।
विदेशी सैलानियों ने भी होली खेली
नैनीताल। होली मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटक कुमाऊंनी गीतों पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होटल नैनी रिट्रीट में सैलानियों के लिए विशेष कुमाऊंनी होली का आयोजन किया गया। पर्यटकों ने रंगों के बजाय फूलों की होली का आनंद लिया। विदेशी सैलानी भी नैनीताल पहुंचे। पर्यटकों ने झील किनारे होली का जमकर लुत्फ उठाया। ऑस्ट्रेलिया, जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका से आठ लोगों का ग्रुप भी नैनीताल पहुंचा। विदेशी भी होली के रंग में सराबोर नजर आए।