{"_id":"591f343c4f1c1bd71af22d26","slug":"governor-serious-about-falling-water-level-of-naini-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी झील के गिरते जल स्तर को लेकर राज्यपाल गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी झील के गिरते जल स्तर को लेकर राज्यपाल गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनी झील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल केके पाल ने शुक्रवार को राजभवन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बाबत जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने नैनीझील के लगातार गिर रहे जल स्तर पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने झील के जल स्तर को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि झील के जल स्तर को बनाए रखने के लिए बरसाती नालों के पानी को झील में खोला जाए। उन्होंने मंडलायुक्त को निर्देश दिए कि वह झील के पानी के रिचार्ज के संबंध में किसी उच्च हाइड्रोलॉजी संस्था से अध्ययन कराएं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि झील से ही नैनीताल की पहचान है और नगर का अस्तित्व जुड़ा है। लिहाजा झील को किसी तरह का खतरा न हो इसके लिए हर स्तर पर उपाय किए जाएं। उन्होंने झील के पानी की बर्बादी रोकने के भी निर्देश दिए और इस संबंध में जन जागरूकता पैदा करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने राज्यपाल को बताया कि मानसून से पहले नालों की सफाई और पुनर्निर्माण के लिए लोनिवि और नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। नालों की सफाई का काम भी नगर पालिका ने शुरू करा दिया है। राज्यपाल ने आयुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी को नैनीझील के संवर्धन और संरक्षण के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा।