फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Governments will come and go, but this country must remain.

Nainital News: सरकारें आएंगी-जाएंगे लेकिन ये देश रहना चाहिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Governments will come and go, but this country must remain.
हल्द्वानी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर निगम में उनकी जीवन यात्रा प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा महामंत्री तरुण बंसल ने किया। सांसद ने कहा कि अटल ने देश में सुशासन के नए अध्याय जोड़े थे। मेयर ने कहा कि पूर्व पीएम अपने कामों से पक्ष और विपक्ष दोनों के आदर्श रहे। वहां रेनू अधिकारी, विनीत बंसल, बीना चौहान, हेम अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन


लामाचौड़ मंडल के भाजपाइयों ने विधायक बंशीधर भगत के आवास पर अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने वाजपेयी को कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता बताया। विधायक भगत ने कहा कि वाजपेयी राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले ऐसे महान नेता थे जो कहते थे कि सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन मेरा यह देश रहना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, कमल नयन जोशी, ब्लॉक प्रमुख मंजू पूरन गौड़, महेश शर्मा, माया तिवारी आदि मौजूद रहे। भाजपा मुखानी मंडल ने शक्ति केंद्र जज फार्म में हुए कार्यक्रम में विशंभर कांडपाल, पूरन चंद्र जोशी, हेम गंगोला, महेंद्र सिंह नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




हाफ मैराथन में रोहित और पायल दौड़े सबसे तेज

हल्द्वानी। अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस समिति की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य डॉ.छवि कांडपाल ने किया। मैराथन लामाचौड़ चौराहे से प्रारंभ होकर बच्चीनगर, कुरियागांव, फतेहपुर होते हुए वापस वहीं आकर समाप्त हुई। इसमें 435 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालकों में रोहित, राहुल व शोभा राम और बालिकाओं में पायल, पलक व कंचन क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इस दौरान रेनू जोशी, भोपाल चिलवाल, चंद्रशेखर तिवारी, मोहन पाठक, गजराज सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर तिवारी, सुमन बोरा, प्रदीप भंडारी, शशांक शर्मा को सम्मानित किया गया। वहां कार्यक्रम आयोजक प्रमोद बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, ब्लाॅक प्रमुख मंजू गौड़, महेश शर्मा, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed