फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government will give relaxation in Kovid curfew: Subodh Uniyal, government fully prepared for third wave

कोविड कर्फ्यू में सरकार देगी ढील : सुबोध उनियाल, तीसरी लहर के लिए सरकार पूरी तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government will give relaxation in Kovid curfew: Subodh Uniyal, government fully prepared for third wave
हल्द्वानी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि तीसरी लहर के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में आईसीयू, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इन संसाधनों में कई गुना वृद्धि कर दी गई है। सरकार अभी कर्फ्यू में पूरी तरह ढील देने नहीं जा रही है। कुछ ढील दी जाएगी, लेकिन कर्फ्यू पूरी तरह बंद नहीं होगा।
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उनियाल ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने चारधाम यात्रा संबंधित जिलों के लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से चमोली जिले के लोग बद्रीनाथ धाम, रुद्रप्रयाग के लोग केदारनाथ धाम और उत्तरकाशी जिले के लोग गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए तीर्थ पुरोहितों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सभी तीर्थयात्रियों को आरपीसीआर या एंटीजन निगेटिव रिपोर्ट जरूर करानी होगी। यात्रा की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू में कुछ रियायतें दी जाएंगी, लेकिन पूरी तरह प्रदेश को अभी कर्फ्यू मुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed