{"_id":"654d4f8bb93ec57b8407ede4","slug":"government-teachers-union-boycotted-work-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-1442-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजकीय शिक्षक संघ ने किया कार्य बहिष्कार
Fri, 10 Nov 2023 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते शिक्षक। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षण कार्य के साथ ही अन्य कार्यों का बहिष्कार किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य के दायित्व को छोड़ने के संबंध में बीईओ को ज्ञापन भी सौंपा।
ब्लाॅक कार्यकारिणी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक वार्ता के दौरान सहमति के बिंदुओं पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती तब तक राजकीय शिक्षक संघ शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई भी अन्य कार्य नहीं करेगा। शिक्षण कार्य के अतिरिक्त कोई भी विभागीय कार्य जैसे बाल गणना, विभागीय प्रशिक्षण, खेल महाकुंभ आदि में शिक्षक संघ को कोई भी सदस्य प्रतिभाग नहीं करेगा। इसी तरह 17 नवंबर से सभी प्रभारी प्रधानाचार्य अपना प्रभार छोड़ देंगे एवं केवल शिक्षण कार्य ही करेंगे। इस दौरान ब्लॉक मंत्री अनिल कड़ाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ. नंदन रावत, मो. मुस्तकीम, अजय घस्माना, केएस रौतेला, अजय देवरानी, प्रभात सक्सेना, विनोद कुमार, मृत्युंजय सिंह, फैयाज हुसैन, तेजपाल सिंह गंगवार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद