फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government should collect data of SC-ST personnel in four months

चार माह में एससी-एसटी कर्मियों का डाटा एकत्र करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Government should collect data of SC-ST personnel in four months
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को निस्तारित करते हुए राज्य सरकार को चार माह के भीतर सरकारी विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उसके बाद पदोन्नति में आरक्षण पर निर्णय लेने के निर्देश सरकार को दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार विनोद प्रकाश नौटियाल ने हाईकोर्ट के 1 अप्रैल 2019 को ज्ञान चंद बनाम उत्तराखंड सरकार के तहत पारित आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के एम नागराज, उसके बाद जनरल सिंह और अन्य मामलों में दिए गए निर्णयों के आधार पर पदोन्नति में आरक्षण देने के निर्देश देते हुए इसके खिलाफ राज्य सरकार की ओर से जारी नियमावली को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

विनोद प्रकाश नौटियाल ने पुनर्विचार याचिका में विभिन्न तर्कों के आधार पर पदोन्नति में आरक्षण को निरस्त करने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट ने 8 नवंबर को सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को खंडपीठ ने पुनर्विचार याचिका को निस्तारित करते हुए राज्य सरकार को चार माह के भीतर सरकारी विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इसके बाद ही पदोन्नति में आरक्षण पर निर्णय लेने के निर्देश सरकार को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed