फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   government schools private schools will open

Nainital News: सरकारी स्कूल आज से निजी स्कूल तीन जुलाई को खुलेंगे

Sat, 01 Jul 2023 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
government schools private schools will open
हल्द्वानी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पूरी होने के बाद आज से जिले के सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे और निजी विद्यालय तीन जुलाई को खुलेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद श्रुतलेख और सुलेख का अभ्यास करवाया जाए। कठिन शब्दों की पुनरावृत्ति करवाएं और गणित विषय की सामान्य संक्रियाओं (जोड़, घटाना, गुणा, भाग) का नियमित रूप से अभ्यास कराया जाए। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से दी गई गणित किट का प्रयोग किया जाए। प्रत्येक बच्चे की अभ्यास पुस्तिकाएं बनवाई जाएं और इसका अवलोकन निरीक्षण के समय आवश्यक रूप से किया जाए।


पुस्तकालय का उपयोग सुनिश्चित करें
कई विद्यालयों में पुस्तकालय संचालित नहीं हो रहे हैं। इसके मद्देनजर सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि पुस्तकालय का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। माध्यमिक स्तर पर एक शिक्षक को उसकी जिम्मेदारी दी जाए जो प्रत्येक दिन विद्यार्थियों को आवंटित की जाने वाली पुस्तकों का रखरखाव करेंगे। कक्षाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक विद्यार्थी वाचनालय में उपलब्ध पुस्तकों का उपयोग करें। विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित मासिक पत्रिकाओं और समाचार पत्रों (अंग्रेजी और हिंदी) का वाचनालय के लिए क्रय किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से पढ़ी गई पुस्तकों के बारे में जानकारी ली जाए। विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में आवश्यकतानुसार समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन




प्रयोगशालाओं का हो अधिकतम उपयोग
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और समग्र शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यालयों को प्रयोगशाला उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उपनल के माध्यम से प्रयोगशाला सहायकों की भी नियुक्ति की गई है लेकिन प्रयोगशालाओं का उपयोग नहीं हो रहा है और प्रयोगशाला सहायक अन्य कार्य कर रहे हैं। सीईओ केएस रावत ने विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रयोगशाला सहायक की लॉग बुक तैयार की जाए और विषयाध्यापक इसे प्रत्येक दिन जांच कर हस्ताक्षरित करें। सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस में प्रधानाचार्य इसे अवलोकित कर आवश्यक सुधार के लिए टिप्पणी अंकित करें। समय-सारणी के अनुसार प्रत्येक दिन विद्यार्थियों को प्रयोगशाला का कार्य करवाया जाए। समग्र शिक्षा की ओर से दी गई विज्ञान किट का उपयोग विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक ज्ञान के संवर्धन के लिए किया जाए। किसी भी विद्यालय में प्रयोगशालाएं अक्रियाशील स्थिति में पाई जाती हैं तो संबंधित विषयाध्यापक को इसके लिए उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed