{"_id":"b6c83fd5f3fa6741657e28a1da15dd07","slug":"government-land-kbjedaron-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि के कब्जेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि के कब्जेदारों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
लाइनपार स्थित हाथीखाना रोड में अतिक्रमण की शिकायत पर मौका मुआयना करने पहुंचे तहसीलदार नंदन राम की अतिक्रमणकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उन्होंने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अतिक्रमण की सूचना पर सोमवार सायं तहसीलदार नंदन राम हाथीखाना रोड़ पर कुछ लोगों की शिकायत के बाद मौके का मुआयना करने पहुंचे। तहसीलदार नंदनराम से मौजूद लोगों की तीखी नोंकझोंक हो गयी। शिकायतकर्ता का कहना था कि भूमि रिक्शा स्टैंड की है जिस पर कुछ दबंगों ने रातोंरात टिन शेड खड़ा कर अतिक्रमण कर दिया है।
विज्ञापन
परंतु दूसरे पक्ष का कहना था कि उन्होंने नौ वर्ष पूर्व भूमि खरीदी है। इस पर तहसीलदार ने निर्देश दिये कि वह 24 घंटे के भीतर नया निर्माण हटा लें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस बीच तहसीलदार की अतिक्रमणकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन