फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government is putting a curtain on the money laundering of two hundred crores: Balutia

सरकार दो सौ करोड़ की मनी लॉड्रिंग पर डाल रही है पर्दा : बल्यूटिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Government is putting a curtain on the money laundering of two hundred crores: Balutia
दीपक बल्यूटिया। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों बैठे हैं। आरबीआई ने जून में राज्य सरकार को सूचित कर दिया था कि सोशल म्यूचुअल बेनीफिट्स लिमिटेड कंपनी राज्य में अवैध गतिविधि चला रही है।
विज्ञापन

बल्यूटिया ने कहा कि सीएम के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार सोशल म्यूचुअल बेनीफिट्स लिमिटेड के निदेशक हैं। यह कंपनी पंवार की है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने एसटीएफ को आरबीआई के आदेश का पालन करने को कहा, मगर अगले आदेश से इस कंपनी के नाम को गायब कर देने से साफ है कि सरकार करीब दो सौ करोड़ की मनी लॉड्रिंग पर पर्दा डाल रही है।
विज्ञापन

यह अपने आप में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार में जीरो टॉलरेंस की पोल खुल गई है। बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा जीरो टॉलरेंस का मुखौटा पहनकर प्रदेश में भ्रष्टाचार कर भोली भाली जनता को गुमराह कर उनके अधिकारों को छीन रही है। मुख्यमंत्री जनता के दोषी हैं और उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed