फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   government department forgot building tax

सरकारी विभाग भूल गए भवन कर देना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
government department forgot building tax
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के सरकारी विभाग नगर निगम को भवन कर जमा नहीं कर रहे हैं। भवन कर जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों को अब नगर निगम ने नोटिस देना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर निगम ने तीन सरकारी विभागों को नोटिस दिया है। नोटिस में स्वकर निर्धारण कर भवन कर जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले नगर निगम ने सरकारी विभागों को नोटिस भेजा था। इसमें अपने कार्यालय और सरकारी आवासों का स्वकर निर्धारण कर फार्म नगर निगम में जमा करने के लिए कहा गया था। साथ ही भवन कर जमा करने के लिए भी कहा गया था। दो-तीन सरकारी कार्यालयों को छोड़कर किसी ने भी न तो स्वकर फार्म भरकर निगम को जमा कराया न ही भवन कर दिया।
विज्ञापन

निगम की आर्थिक हालत को देखते हुए नगर आयुक्त ने स्वकर निर्धारण की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को सौंपी है। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने एसडीएम, तहसील कार्यालय और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में जाकर नोटिस दिया है और जल्द स्वकर का निर्धारण कर भवन कर जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र कई सरकारी विभागों के करीब 50 ऑफिस और भवन हैं। इन्होंने अभी तक स्वकर निर्धारण का फार्म भरकर जमा नहीं किया है। सोमवार को तीन विभागों को नोटिस दिया गया है। मंगलवार से अन्य विभागों को भी नोटिस दिया जाएगा।
-गौरव भसीन सहायक नगर आयुक्त
इन विभागों ने स्वकर निर्धारण ही नहीं किया
डीएम कार्यालय, आवास
एसडीएम कार्यालय और सरकारी आवास
तहसील कार्यालय और आवास
रजिस्टार कार्यालय और विभाग
लोनिवि कार्यालय और अवास
जलसंस्थान
पुलिस के पांच कार्यालय और आवास
वन विभाग
महिला डिग्री कालेज
सुशीला तिवारी अस्पताल सहित कई अन्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed