{"_id":"5e07a8838ebc3e87b0707038","slug":"gov-image-depends-on-the-work-of-officers-nainital-news-hld3673988185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर जैसा काम करेंगे, सरकार की छवि वैसी ही बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर जैसा काम करेंगे, सरकार की छवि वैसी ही बनेगी
विज्ञापन
नैनीताल के एटीआई में कुमाऊंनी पर लिखी पुस्तकों का विमोचन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जैसा काम करेंगे, सरकार की छवि भी जनता के बीच वैसी ही बनेगी। उन्होंने लोकसेवकों का आह्वान किया कि वह नैतिक मूल्यों एवं कर्तव्यों को अपने जीवन में उतारें और अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कार्यों में पारदर्शिता रखें।
सीएम शनिवार को उत्तराखंड प्रशासन अकादमी (एटीआई) में लोक सेवकों के 14वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि एटीआई में 14वां आधारभूत प्रशिक्षण लेने पहुंचे लोकसेवक भी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से निर्वहन करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री के सचिव, मंडलायुक्त एवं एटीआई के निदेशक राजीव रौतेला ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। रौतेला ने एटीआई के इतिहास एवं क्रियाकलापों की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में विभिन्न सेवाओं के 13 महिला एवं 34 पुरुष अधिकारी आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रयास है कि एटीआई में और अधिक गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया जाए। इसके लिए एटीआई में ओपन ऑडिटोरियम, नए कक्षों का निर्माण समेत कई अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो खिंचवाई, फिल्म देखी और वेबसाइट भी शुरू की
एटीआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने 14वें आधारभूत प्रशिक्षण के प्रतिभागियों (लोक सेवकों) के साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराई। इसके बाद केएमवीएम की नई वेबसाइट का माउस दबाकर उद्घाटन किया और निदेशक राजीव रौतेला के नेतृत्व में अकादमी पर बनाई गई फिल्म भी देखी। डीएम सविन बंसल ने मुख्यमंत्री को बेतालघाट में संचालित टेलीमेडिसन, नैनीझील का इसरो के माध्यम से कराए गए बैथीमेट्री विश्लेषण, आठ नए प्रसव केंद्र शुरू कराने, आशा कार्यकर्ताओं को पोेर्टल के माध्यम से भुगतान करने की जानकारी दी। वहीं, कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी और प्राधिकरण उपाध्यक्ष रोहित मीणा एवं सचिव पंकज उपाध्याय ने सीएम को नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल के सौंदर्यीकरण के लिए बनाए जा रहे प्रोजेक्ट के बारे में बताया।
दुनिया में एक घंटे में समाप्त हो रही है एक बोली
एटीआई में मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में तैयार की गई चार पुस्तकों धगुलि, हंसुलि, छुबकि एवं झुमकि का विमोचन किया। उन्होंने स्थानीय बोली भाषाओं के खत्म होने पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में एक घंटे में एक बोली समाप्त हो रही है। इसलिए हमें अपनी बोलियोें एवं भाषा को जीवित रखने के लिए आगे आना होगा। सीएम के सचिव राजीव रौतेला ने बताया कि कुमाऊं मंडल के प्रत्येक जिले के एक-एक ब्लॉक को कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई जाने वाली कुमाऊंनी भाषा की 20 हजार पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। जरूरत पड़ने और और पुस्तकें प्रकाशित कराई जाएंगी।
ये लोग रहे मौजूद
विधायक संजीव आर्य, अपर सचिव मुख्यमंत्री/महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, डीएम सविन बंसल, केएमवीएन की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, डीआईजी जगतराम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, एडीएम केएस टोलिया, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, पटवारी प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्रीश कुमार, एटीआई के संयुक्त निदेशक नवनीत पांडे, संयुक्त निदेशक दीपक पालीवाल, उपनिदेशक रेखा कोहली, विवेक राय, एसडीएम विनोद कुमार, विजयनाथ शुक्ल, डॉ. मंजू पांडे, डॉ. ओम प्रकाश, विवेक सिंह, मनोज जोशी, मनोज साह, दयाकिशन पोखरिया, कुंदन बिष्ट आदि।