{"_id":"64ea5f41b7aa8ea1b50c1377","slug":"gopal-president-sandeep-elected-secretary-haldwani-news-c-8-1-hld1010-217047-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोपाल अध्यक्ष, संदीप सचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोपाल अध्यक्ष, संदीप सचिव निर्वाचित
Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष समेत पांच पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र सिंह दानी ने परिणामों की घोषणा की। गोपाल अधिकारी अध्यक्ष, संदीप जोशी सचिव, अमित मिश्रा उपाध्यक्ष, गिरीश जोशी कोषाध्यक्ष और भारती राठौर को सह सचिव निर्वाचित घोषित किया। विजयी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल बजाया, पटाखे छोड़े और फूलमाला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।
शनिवार को रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पर्यवेक्षक प्रदेश संगठन मंत्री जनक जोशी, प्रेम मदान, संजय जैन, रूपेंद्र नागर की देखरेख में सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। इसके बाद साढ़े पांच बजे मतगणना शुरू हुई जो देर रात तक चली। चुनाव में एसोसिएशन से जुड़े 713 सदस्यों में से 578 ने मतदान किया। नौ मत अवैध घोषित हुए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोपाल सिंह अधिकारी को 376 , भूपेंद्र सिंह बोरा को 65 और संजय सक्सेना को 128 मत मिले।
सचिव पद के उम्मीदवार संदीप जोशी को 348 मत और नीरज कांडपाल को 220 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित मिश्रा को 236, गोविंद सिंह बगडवाल को 199 और रवि गुप्ता को 128 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गिरीश जोशी को 260, संजय त्यागी को 178 और सुरेंद्र सिंह अधिकारी को 119 मत मिले। सह सचिव पद के उम्मीदवार दीपक तिवारी को 146, पंकज कुमार को 130 और एकमात्र महिला प्रत्याशी भारती राठौर को 286 मत मिले। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र साहनी, सचिव संदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्यागी के अलावा विजय राणा, राकेश राणा, नवीन पाठक, गौतम साहनी, नवीन पाठक, उमेश जोशी, राजकुमार अग्रवाल, रोहित जोशी, प्रमोद जोशी समेत काफी संख्या में केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह साल बाद हुए चुनाव में नजर आया उत्साह
हल्द्वानी। छह साल बाद हुए चुनाव को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान परिसर में चहल पहल शुरू हो गई थी। मतदान के दौरान विभिन्न पदों के प्रत्याशी शांतिपूर्वक दिनभर मतदान कक्ष के बाहर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते दिखे। केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव इससे पहले 2018 में हुए थे।
होर्डिंग टकराने से बिजली की लाइन में हुआ शाॅर्ट सर्किट
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर मतदान स्थल के बाहर गेट के पास प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से बड़े -बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे। इस दौरान एक होर्डिंग हाइटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे शाॅर्ट सर्किट हुआ। इस दौरान बाहर खड़े समर्थक अंदर की ओर भागने लगे। हालांकि पांच मिनट के बाद सब ठीक हो गया।
महिलाओं ने भी किया प्रचार
हल्द्वानी। एसोसिएशन के चुनाव में सह सचिव पद पर एक महिला प्रत्याशी भी उम्मीदवार थीं। परिसर में महिला प्रत्याशी के समर्थन में काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। मतदान के दौरान भी महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी।
सुबह धीमी गति तो शाम को आखिरी एक घंटे में पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के चुनाव में मतदान प्रकिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रक्रिया 20 प्रतिशत ही रही। दोपहर दो बजे तक 35 प्रतिशत मतदान ही हुआ। शाम चार बजे से अचानक मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हुई, शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने से 20 मिनट पहले तक 80 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
रिटेलर और होलसेल के बीच की खाई को पाटेंगे : अधिकारी
हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि नई एसोसिएशन मिलकर काम करेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर काम हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि पहला काम रिटेलर और होलसेल के बीच की खाई को पाटना है। क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि अभी भी रिटेलर के साथ कई समस्याएं ''जस की तस'' वाली स्थिति में ही हैं, उन्हें ठीक करना है। उन्होंने शांति पूर्वक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों का आभार जताया।