फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gopal became the divisional president and Rohit became the general secretary

Nainital News: गोपाल मंडलीय अध्यक्ष व रोहित महामंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gopal became the divisional president and Rohit became the general secretary
लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के अधिवेशन में शपथ लेते पदाधिकारी।
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग वृत्तीय कार्यालय मिनीस्टीरियल संघ के मंडलीय व जनपदीय अधिवेशन में पुरानी पेंशन लागू करने, वृत्तीय संवर्ग में उत्तराखंड गठन के समय सृजित पद एवं पीएमजीएसवाई के वृत्तीय कार्यालयों में निसंवर्गीय पदों को संवर्गीय में सृजित करने समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


बद्रीपुरा स्थित संघ भवन में शुक्रवार को अधिवेशन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद बछेती व महामंत्री विजय कुमार टम्टा ने किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सागर सिंह जीना जिलाध्यक्ष, कमलेश राना उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार मंत्री, पंकज अधिकारी संगठन मंत्री, रीता सिंह कोषाध्यक्ष और मोहित निर्विरोध संप्रेक्षक चुने गए। अधिवेशन के दूसरे सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री की देखरेख में मंडलीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें गोपाल दत्त जोशी अध्यक्ष, रोहित वर्मा महामंत्री, संजय पांडे उपाध्यक्ष, हिमांशु पांडे कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार संप्रेक्षक और लक्ष्मण सिंह पंवार संगठन मंत्री चुने गए। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां केएस बंगारी, मोहन सिंह राजपूत, जानकी सुकोटी, अर्जुन रावत, खड़क सिंह सावित्री मर्ताेलिया, विजय कुमार, स्मिता कोठारी, मनोज कुमार, रीता सिंह, त्रिलोचन भट्ट, योगेश चंद्र समेत पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर से आए कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed