{"_id":"656ce51f4cfe8a8a74023475","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-due-to-gas-cylinder-explosion-in-the-house-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-2005-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मकान में गैस सिलिंडर फटने से लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मकान में गैस सिलिंडर फटने से लाखों का सामान जलकर राख
Mon, 04 Dec 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
धारी के जलना नील पहाड़ी में मकान में फटा गैस सिलिंडर। संवाद
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के जलना नील पहाड़ी में रविवार की शाम चार बजे एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार के अनुसार नंदा बल्लभ दनाई पुत्र पान देव दनाई रविवार की शाम करीब चार बजे रसोई में चाय बना रहे थे, इसी दौरान गैस सिलिंडर खत्म हो गया। उन्होंने जैसे ही नया सिलिंडर लगाया तो दो मिनट बाद ही उससे गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होते देख नंदा बल्लभ अपने परिजनों के साथ घर से बाहर निकल आए। प्रधान ने कहा कि थोड़ी देर बाद सिलिंडर फट गया और पूरे घर में आग फैल गई। उन्होंने बताया कि गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, मकान से तेज धुंआ उठता देख ग्रामीण दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे। घर में लगी भीषण आग बुझाने में ग्रामीणों को एक घंटे से अधिक समय लग गया लेकिन तब तक घर में रखी खाद्य सामग्री, नकदी, कपड़े, जेवरात और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर धानाचूली पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक पर आग पर काबू पा लिया गया था। धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कहीं है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि टीम भेजकर आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को नुकसान रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। संवाद