फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Goods will be invoiced on the street preachers

सड़क पर सामान फैलाने वालों का होगा चालान

Sun, 26 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत ने शनिवार को मीरा मार्ग महावीर गंज में खाली पड़ी सिंचाई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि को समतल कर पार्किंग बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त भूमि में दुपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी और भविष्य में हाईटेक शौचालय बनाया जाएगा।

डीएम ने चोरगलिया रोड रेलवे फाटक मार्ग का निरीक्षण भी किया। गौलापार निवासी बलजीत सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि रोड पर अवैध वाहन खड़े रहते हैं।

विज्ञापन


खनन सामग्री भी सड़क किनारे पड़ी रहती है। जाम होने से चोरगलिया एवं गौलापार जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को निर्देश दिए कि वे नियमित चेकिंग करें। सड़क पर अवैध पार्किंग और सामान हटाना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन सामग्री स्टोर करने वालों का चालान करें। थानीय लोगों की शिकायत पर डीएम ने इंद्रानगर गंदे नाले का निरीक्षण भी किया। लोगों ने कहा कि गंदे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर कालोनियों में भर जाता है। इंद्रानगर से पानी तल्ली हल्द्वानी और हाथीखाल क्षेत्र में जाकर गंदगी फैलाता है।

क्षेत्रवासियों ने गंदे नाले की सफाई कराने के साथ ही उसकी निकासी गौला नदी में कराने की मांग की। डीएम ने नगर निगम के उपनगर अधिकारी को निर्देश दिए कि गंदे नाले के पानी की निकासी गौला नदी की तरफ कराएं। उपनगर अधिकारी ने बताया कि गौला नदी की ओर नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था।


विरोध के बाद निर्माण रोका गया। डीएम ने शीघ्र नाली निर्माण कर नदी की ओर डायवर्ट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता सिंचाई तारा चंद्र कांडपाल, नवीन दुम्का, हेमंत पाठक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed