फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Good News: Kumaon University gets Asia Ranking

अच्छी खबर : कुमाऊं विवि को एशिया रैंकिंग में मिला स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Good News: Kumaon University gets Asia Ranking
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग में 551-600 और इंडिया विश्वविद्यालय रैंकिंग में 81-85 स्थान प्राप्त हुआ है। 23 नवंबर को जारी एशिया-विशिष्ट संस्करण के लिए क्यूएस ने 11 प्रमुख मापदंडों के आधार पर विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन की तुलना की। इनमें शैक्षिक स्थिति, स्नातक रोजगार, अनुसंधान गुणवत्ता, वेब उपस्थिति, परिसर में अंतरराष्ट्रीयकरण, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क और प्रत्येक संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की विविधता को शामिल किया था। संस्थान की समग्र रैंकिंग तय करने के लिए इन प्रमुख मापदंडों के प्रदर्शन को आधार बनाया था।
विज्ञापन

बता दें कि कुमाऊं विवि को क्यूएस एशिया रैंकिंग में भारती विद्यापीठ, पुणे एवं दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के समक्ष स्थान मिला है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रो. जोशी की ओर से विद्यार्थियों में स्टार्टअप व्यवसाय के लिए जागरूकता और इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर को स्थापित किया है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन देने के लिए कम्प्टीटिव एग्जामिनेशन सेल का गठन किया गया।
विज्ञापन

विवि की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. एनके जोशी ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि मेरा उद्देश्य विश्वविद्यालय को सृजनात्मकता, उद्यमिता, नवाचार, शोध एवं अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से मिले सबक को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को विश्वविद्यालय जीवन का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed