फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gold Medal For MSc Topper

Nainital News: एमएससी अकार्बनिक रसायन व एमए संस्कृत में टॉपर को मिलेगा स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gold Medal For MSc Topper
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एमएससी अकार्बनिक रसायन व एमए संस्कृत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी सत्र से यह पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें नैनीताल निवासी स्व. भगवती चिंतामणि तिवारी के पुत्र-पुत्रियों दीपा पाठक-कमला पाठक, प्रो. ललित तिवारी-प्रो. गीता तिवारी व राजीव तिवारी की ओर से भगवती चिंतामणि तिवारी के नाम से एमएससी अकार्बनिक रसायन में स्वर्ण पदक देने के लिए विवि नियमानुसार आवश्यक 75 हजार की धनराशि का चेक और प्रार्थना-पत्र कुलसचिव दिनेश चंद्रा को सौंप दिया है। विवि के पूर्व छात्र तथा संस्कृत के स्वर्ण पदक विजेता स्व. पुष्कर चंद्र पाठक की पत्नी हल्द्वानी निवासी दीपा पाठक ने पति की स्मृति में एमए संस्कृत में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को स्वर्ण पदक देने के लिए 75 हजार की धनराशि का चेक व प्रार्थना पत्र कुलसचिव चंद्रा को सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed