फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GMV of KMVN and PMS of BD Pandey also corona infected, Kumaon Mandal Development Corporation headquarters will remain closed today

केएमवीएन के जीएम और बीडी पांडे के पीएमएस भी कोरोना संक्रमित, आज बंद रहेगा कुमाऊं मंडल विकास निगम का मुख्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
GMV of KMVN and PMS of BD Pandey also corona infected, Kumaon Mandal Development Corporation headquarters will remain closed today
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक, बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी समेत सात लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। जीएम के संक्रमित मिलने के बाद निगम मुख्यालय मंगलवार (आज) को बंद रहेगा। निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले जीएम अशोक जोशी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान दीपावली अवकाश रहा। बताया कि मंगलवार को निगम मुख्यालय बंद रहेगा, उसके बाद मुख्यालय को सैनिटाइज करा बुधवार से कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया है। इधर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. धामी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया है, जबकि उनकी पत्नी को होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed