फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girls will run 14 km to become a forest guard

फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए 14 किलोमीटर दौड़ेंगी युवतियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Girls will run 14 km to become a forest guard
हल्द्वानी। फॉरेस्ट गार्ड (वन आरक्षी) पद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी। आयोग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को पहले दिन महिला अभ्यर्थी 14 किलोमीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगी। बुधवार को पुरुष अभ्यर्थियों की नापजोख और दौड़ होगी।
विज्ञापन

भर्ती प्रकिया देख रहे एसडीओ शिवराज ने कहा कि गौलापार स्थित स्टेडियम में सुबह सात बजे से कुमाऊंभर के अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू होगा। आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के भीतर अभ्यर्थियों को डेढ़ किलोमीटर के ट्रैक पर दौड़ना होगा। वन आरक्षी की भर्ती में फिजिकल पास करना जरूरी है। हालांकि इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर बनेगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा को केवल पास करना है। इसलिए अभ्यर्थी बिना तनाव के भाग लें। वहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसी) के अनुसचिव ने भी हल्द्वानी में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को इससे गुजरना होगा
- सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
- पहले अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी।
- फिर महिला अभ्यर्थियों की लंबाई नापी जाएगी।
- लंबाई में फिट अभ्यर्थियों को दौड़ने की अनुमति मिलेगी।
ये भी जानें
- दौड़ से पहले अभ्यर्थियों के पैर या हाथ में कॉलर आईडी लगेगी।
- 1.5 किलोमीटर ट्रैक पर इलेक्ट्रानिक मैट बिछेगी, जिसमें दौड़ना होगा।
- महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चाल पूरी करनी होगी।
- पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की दौड़ चार घंटे में पूरी करनी होगी।
ये हैं व्यवस्थाएं-
- पुलिस और वन विभाग के अधिकारी रहेंगे तैनात
- खेल विभाग और पुलिस की टीम करेगी नापजोख
- तीन एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम पर भी रहेगी मौजूद
आयोग से जारी दिशा-निर्देश
गर्भवती महिलाओं को दौड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्हें इसके लिए अलग से अवसर दिया जाएगा।
-अभ्यर्थी लैप यानी चक्कर को गिनने के लिए अपने पास घड़ी, मोबाइल, पैन और कागज को रख सकते हैं। निर्धारित स्थल पर मौजूद कर्मियों से पुष्टि कराने के बाद दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी स्थल से बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभ्यर्थी अपने लिए पानी, ग्लूकोस, फल आदि खाद्य सामग्री साथ में लेकर आएं। क्योंकि शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल में प्रवेश के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
-दौड़ के लिए बनाए ट्रैक पर जगह-जगह पानी की व्यवस्था की जाएगी। शरीर गर्म होने पर मुंह और सिर धोने की व्यवस्था की गई है।
-किसी भी दशा में मेडिकल इतिहास वाले अभ्यर्थी कठिनाई होने पर अपनी जान जोखिम में न डालें। दौड़ में दिक्कत होने पर तुरंत मेडिकल सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed