फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girls were left searching for worship

पूजन को ढूंढते रह गए कन्याएं

Sun, 29 Mar 2015 02:01 AM IST
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला, रामनगर
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 29 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन

लड़के और लड़कियों के बीच अंतर कितनी तेजी से बढ़ रहा है, उसकी चेतावनी पूर्ण आहट नवरात्र के दिन स्पष्ट तौर पर सुनाई देने लगी है। रामनगर में शनिवार को कन्या पूजन को कई लोग मां दुर्गा का स्वरूप माने जाने वाली लड़कियों का पूजन के लिए इंतजार करते ही रह गए, तो कुछ ने लड़कों को बैठाकर पूजा की। जब शनिवार को कन्याएं नहीं मिली, तो कुछ परिवार ने रविवार को पूजन का एक दिन(रविवार को) आगे इस उम्मीद से आगे बढ़ा दिया कि शायद इस दिन कन्या उनके घर आएं और वह पूजन कर बेटियों से सुख, समृद्धि और शांति की कामना करें। 

विज्ञापन


रामनगर में एलआईयू में कार्यरत आरक्षी आनंद पांडे को शनिवार को पूजन के लिए कन्याएं ही नहीं मिली। श्री पांडे ने बताया कि उन्होंने कन्याओं के लिए कई जगह संपर्क किया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। थक हारकर उन्होंने घर जाकर पत्नी से रविवार को मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने की बात कही और आफिस चले गए। वहीं ग्राम क्यारी की नीमा बेलवाल ने कन्याएं न मिलने के कारण तीन लड़कों को भी भोज कराकर कन्या पूजन का विधान पूरा किया। इसके अलावा कई लोगों ने शनिवार को कन्याएं न मिलने के कारण रविवार को कन्या पूजन करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed