फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl students accused teacher of molestation in nainital

Nainital News: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा

Thu, 03 Oct 2024 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:28 AM IST
सार

कोटाबाग के दूरस्थ अनुसूचित जाति बहुल ग्रामसभा धापला में कक्षा छह से कक्षा नौ तक की कई छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना का पता चलते ही अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Girl students accused teacher of molestation in nainital
धापला गांव में छेड़छाड़ की सूचना के बाद स्कूल में जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कोटाबाग के दूरस्थ अनुसूचित जाति बहुल ग्रामसभा धापला में कक्षा छह से कक्षा नौ तक की कई छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना का पता चलते ही अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। देर शाम तक मामले में किसी भी अभिभावक की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धापला में बुधवार को एक छात्रा के अभिभावक कई ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और एक शिक्षक पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। अभिभावक ने कहा कि उनकी बेटी ने मंगलवार शाम को उन्हें बताया कि स्कूल में तैनात एक शिक्षक उसे बैड टच करते हैं। शिक्षक पर आरोप लगाने के बाद कई और छात्राओं ने कहा कि उक्त शिक्षक उनको भी गलत तरीके से छूते करते हैं। बाद में ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य सहित खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: पिकअप खाई में गिरी, एक छात्रा की मौत और सात घायल; चचेरी बहनों के साथ घर लौट रही थी नीमा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कालाढूंगी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। कुछ देर बाद खंड शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण भी स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनसे उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराते हुए तहरीर देने को कहा। इधर, थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को धापला गांव में भेज दिया गया था। देर शाम तक किसी भी अभिभावक की तरफ से तहरीर नहीं मिली थी, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

मामला छेड़छाड़ का नहीं है। अध्यापक ने छात्राओं को होम वर्क नहीं करने पर डांट लगाई गई थी, फिर भी किसी अभिभावक ने यदि लिखित शिकायत की तो उसके अनुसार जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पुष्कर लाल टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed