फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl dies after being hit by a dumper in haldwani

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर ने बाप-बेटी को कुचला, युवती की मौके पर मौत; पिता गंभीर घायल

Thu, 01 Oct 2026 04:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

हल्दूचौड़ नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को डंपर की चपेट में आने से दोपहिया सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के निवासी हैं। 

विज्ञापन
Girl dies after being hit by a dumper in haldwani
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी शहर के हल्दूचौड़ नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा गायत्री शक्तिपीठ के पास पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता-पुत्री दोपहिया वाहन से हल्द्वानी की ओर से किच्छा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, मृतका और घायल की पहचान सहित हादसे के अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हादसों से उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल
हल्दूचौड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के साथ ही कई स्थानों पर मानकविहीन कट और विपरीत दिशा में वाहनों के संचालन की समस्या बनी हुई है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बृहस्पतिवार को हुआ हादसा पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर हुआ। इसके बावजूद हाईवे पर यातायात नियंत्रण, मानकविहीन कटों की निगरानी और भारी वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


लोगों का कहना है कि हादसों के बाद कार्रवाई करने के साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और जोखिम भरे कटों को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed