फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   giant tiger. Corbett's Phato Zone became. matter. curiosity

Nainital News: कौतूहल बना कॉर्बेट के फाटो जोन का विशालकाय बाघ

Sun, 04 May 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
giant tiger. Corbett's Phato Zone became. matter. curiosity
फाटो जोन में रास्ता पार करता हरक्यूलिस बाघ।
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन से एक विशालकाय बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघ के विशालकाय आकार को देखते हुए लोग इसे हरक्यूलिस कहकर बुला रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की लंबाई करीब सात फीट, वजन लगभग तीन सौ किलो होगा। वहीं इतने बढ़े बाघ को देखकर वन विभाग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व तराई के फाटो जोन में जंगल सफारी करने आए कुछ पर्यटकों ने बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। सोशल मीडिया में बाघ के विशालकाय आकार को देखते हुए लोगों ने इसे हरक्यूलिस नाम दिया है। बता देंं कि अब तक सबसे बड़ा बाघ बैचलर ऑफ पवलगढ़ था जिसकी लंबाई 9 फीट जबकि वजन 300 किलो से भी अधिक था। वहीं कई लोग हरक्यूलिस को देखकर अनुमान लगा रहे हैं कि यह एशिया का सबसे बड़ा बाघ हो सकता है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा बाघ काफी विशालकाय है। कहा कि इसे एशिया का सबसे बड़ा बाघ बताना जल्दबाजी होगी। आकार व वजन की अन्य बाघों से तुलना के बाद ही बाघ के विषय में सही जानकारी मिल सकेगी। उधर हरक्यूलिस बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्यटक बड़ी संख्या में फाटो जोन में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed