Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ghaziabad based company will do the work of widening Nainital and Kaladhungi road

Uttarakhand News: नैनीताल-कालाढूंगी रोड का नया रूप? अक्तूबर से शुरू होगा 244 करोड़ का काम; जानें ये खास बात

Mon, 06 Oct 2025 10:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 10:24 AM IST
सार

नैनीताल और कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का 244 करोड़ रुपये का कार्य अक्तूबर से शुरू होगा। यह काम एडीबी की वित्त पोषित योजना के तहत एक गाजियाबाद की कंपनी द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Ghaziabad based company will do the work of widening Nainital and Kaladhungi road
Road

विस्तार

नैनीताल और कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम गाजियाबाद की कंपनी करेगी। कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए की ओर से इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अक्तूबर में 244 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई घोषणा के अनुसार एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाना है। इसके अंतर्गत मुख्य सड़कों के किनारे बरसाती नाले बनाए जाने हैं।

विज्ञापन


46.75 किमी लंबी नालियां भी बननी हैं। नैनीताल रोड पर नरीमन चौराहे से तीनपानी तक 10 किमी और कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर से कटघरिया तक छह किमी के दायरे में आने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में ट्रीटमेंट प्रस्तावित है।
विज्ञापन


फिर खोदी जाएगी रोड : नैनीताल रोड व कालाढूंगी रोड एक बार फिर खोदनी पड़ेगी। सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण समेत यूटिलिटी डक्ट बनाए जाने दौरान हाईवे से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए सड़कों पर डामरीकरण भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्याकरण का 115 करोड़ व ड्रेनेज का 129 करोड़ का प्रोजेक्ट है। कंपनी का चयन कर लिया गया है। बॉन्ड की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी 15 दिन के भीतर यहां पहुंच काम शुरू कर देगी। इसके बाद ही लोनिवि से सड़क हैंडओवर ली जाएगी। ढाई साल में यह काम पूरा करना है। - कुलदीप सिंह परियोजना प्रबंधक, यूयूएसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed