{"_id":"fad9c1128d2a6dc90333187f5ed6bed2","slug":"get-off-times-dm-honor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बंद कराएं डीएम साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बंद कराएं डीएम साहब
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल के अलचौना गांव में बार और रेस्टोरेंट खोलने के विरोध में वहां के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बार और रेस्टोरेंट खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम दीपक रावत को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने अलचौना में बार और रेस्टोरेंट खोलने का लाइसेंस जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्र में शराब परोसे जाने संबंधी कार्य से जनता में जबरदस्त आक्रोश है। शराब से युवा वर्ग बरबाद होगा और वह आक्रामक प्रवृत्ति के हो जाएंगे। उनका कहना है कि अलचौना चॉफी कृषि प्रधान क्षेत्र है।
विज्ञापन
इससे गांव की रोजी-रोटी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। क्षेत्र के सांसद और विधायक भी ग्रामीणों के साथ हैं। बार क्षेत्र से आंगनबाड़ी केंद्र महज 100 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मांग की गई है कि एक सप्ताह के भीतर बार और रेस्टोरेंट के लिए जारी किया गया लाइसेंस रद्द किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान भावना वर्मा, लोकेश वर्मा, दिनेश चंद्र सांगुड़ी, देवदत्त, पूरन सिंह मेर, कैलाश चंद्र सिंह, राजेश मेर, हेमा मेर, बृजेश सिंह, मंजू मेर, कैलाश पांडे, सुरेंद्र सिंह, बिशन राम, अजय आर्या आदि ग्रामीण थे।
विज्ञापन