{"_id":"65eb7d9fe9c38348ff09f339","slug":"gave-message-of-development-targeted-the-opposition-haldwani-news-c-8-1-hld1006-322655-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विकास का दिया संदेश, विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विकास का दिया संदेश, विपक्ष पर साधा निशाना
Sat, 09 Mar 2024 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूं तो काठगोदाम डिपो में योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और लाभार्थियों को चेक वितरण का कार्यक्रम था, पर इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा ने एक तरह से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की परफार्मेंस, पॉलिसी के जरिये अपनी बात बेहतर प्रेजेंटेशन के साथ लोगों के समक्ष रखी। साथ ही विपक्ष की मंशा और कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
सीएम धामी ने कहा कि आपको नहीं लगता है कि जो काम अब हो रहे हैं, वे पहले हो जाने चाहिए थे। शायद पहले लोगों की इच्छा शक्ति की कमी रही थी। कहा कि अब योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा है, जो सरकार की इच्छाशक्ति को जाहिर करता है। इसके अलावा उपद्रवियों और अतिक्रमणकारियों पर की जा रही कार्रवाई पर सख्त संदेश देने की भी कोशिश। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में लगातार जीत मिल रही है, इसमें जीत का अंतर बढ़ता जा रहा है। इस बार भी जीत का अंतर अधिक होगा। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। विकास के मुद्दे पर सभी को एक साथ आगे आना चाहिए। जो काम हो रहा है, उसे देख दबी जुबान में कहने लगे हैं कि काम अच्छा हो रहा है। कहा कि हमारी नीति और नियत स्पष्ट है। विकास आधारित राजनीति की उत्तराखंड में शुरुआत की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी विकास कार्य गिनाए। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव यज्ञ की तरह है, इसमें अपने मत की आहूति देकर विजयश्री दिलाएं।