फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula bridge is in danger as the approach road collapses again due to rain

Haldwani: मानसून के बादलों से बरसा परेशानी का पानी, मूसलाधार बारिश से एप्रोच रोड फिर धंसने से गौला पुल को खतरा

Mon, 04 Aug 2025 10:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

गौला पुल को एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा धंस गया। आनन-फानन पुलिस ने पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया।

विज्ञापन
Gaula bridge is in danger as the approach road collapses again due to rain
शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण बड़ा गौला का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौला पुल को एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा धंस गया। आनन-फानन पुलिस ने पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। एनएचएआई की टीम ने पोकलेन मशीनों से यहां भरान कराया और रोड के धंसे हिस्से में आरसीसी डाला गया। गौला पुल से हर रोज बरेली, सितारगंज, चोरगलिया के लिए काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गौलापार के लोग हल्द्वानी आने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल सितंबर में गौला नदी के उफान पर आने से इस पर पुल की 30 मीटर एप्रोच रोड बह गई थी। इससे पुल को खतरा पैदा हो गया था। अक्तूबर में रोड को दुरुस्त कर पुल खोला गया।

विज्ञापन


इधर शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से एप्रोच रोड धंस गई। इससे पुल को खतरा हो गया। हालांकि एनएचएआई की ओर से पुल के नीचे पिलर के आसपास सुरक्षा कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


एप्रोच रोड के सोल्डर का दो मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। तत्काल भरान करवा दिया गया। पुल को कोई खतरा नहीं है। - विकास मित्तल प्रोजेक्ट डायरेक्ट, एनएचएआई रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में दिनभर रही बारिश, सलड़ी में तीन घंटे बंद रही मार्ग
नैनीताल नगर में तेज बारिश रविवार सुबह भी जारी रही। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश रही जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नैनीझील का जलस्तर 83 फुट से अधिक बना हुआ है। इधर भीमताल रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास रविवार शाम चार बजे भारी मलबा आने से तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाकर तीन घंटे बाद शाम करीब सवा सात बजे सड़क पर यातायात सुचारु किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed