{"_id":"cd96e0f04e73f01115f1433195c8b6ee","slug":"gas-shortage-in-kumaon-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में हो सकती है गैस किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में हो सकती है गैस किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र शुरू होते ही मोटाहल्दू स्थित इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट में गैस आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रतिदिन 15 कैप्सूल बाटलिंग प्लांट में आते हैं। इन दिनों मात्र सात कैप्सूल ही प्लांट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
स्थिति यही रही तो पूरे कुमाऊं में गैस आपूर्ति ठप हो सकती है। दिनभर में दिनभर में दो पालियों में में करीब 16 घंटे तक चलने वाला प्लांट कम गैस की आपूर्ति होेने से मात्र 5-6 घंटे ही चल पा रहा है।
विज्ञापन
मोटाहल्दू बाटलिंग प्लांट को जाम नगर (गुजरात), लोनी (गाजियाबाद), मथुरा और पाटा (कानपुर) रिफाइनरी से गैस की आपूर्ति होती है।
बाटलिंग प्लांट महीन में 28 दिन चलता है। जिसमें दो पालियों में रोजाना 16 घंटे काम होता है। रोजाना 16 कैप्सूल की जगह मात्र 7 कैप्सूल आ रहे हैं।
नई मशीन क्रोजल (आटो मैटिक मशीन) दो पाली में कार्य चलने से प्रतिदिन 18 हजार गैस सिलेंडरों की रीफिलिंग होती है। एक कैप्सूल से 1225 गैस सिलेंडर भरे जाते हैं।
विज्ञापन
यानी प्रतिदिन 16 कैप्सूल पहुंचने से 18 हजार गैस सिलेंडरों की रीफिलिंग होती है। जिसमें भारत गैस के 7 से 8 ट्रक प्रतिदिन लोड होते है।
एचपीसी एल के 2 से 3 ट्रक प्रतिदिन लोड होते है। दो तीन दिन तक यही स्थिति रही तो समूचे कुमाऊं में गैस का जबरदस्त संकट पैदा हो जाएगा।