फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage piled up at Metropol parking lot

Nainital News: मेट्रोपोल पार्किंग स्थल पर लगा कूड़े का ढेर

Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage piled up at Metropol parking lot
नैनीताल। मेट्रोपोल पार्किंग स्थल पर कूड़े का ढेर लगने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में जमा कूड़ा दुर्गंध के साथ बीमारियों को दावत दे रहा है। नगर पालिका के तीन कूड़ा वाहनों के टायर खराब होने के चलते एक ही वाहन से शहर का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीताल में घर-घर से कूड़ा उठाकर मेट्रोपोल पार्किंग स्थल के किनारे जमा किया जाता है। इसके बाद यहां से इसे हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा जाता है। कई दिनों से शहर का कूड़ा मेट्रोपोल तो पहुंच रहा है, लेकिन मेट्रोपोल से पूरा कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं भेजा जा रहा है। अब मेट्रोपोल कार पार्किंग के पास कूड़े का पहाड़ बन चुका है। कूड़े की दुर्गंध से पार्किंग कर्मचारी समेत पर्यटक परेशान हैं और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


पूजा चंद्रा, ईओ ने कहा कि पालिका के तीन बड़े वाहनों के टायर खराब होने के कारण एक ही वाहन से कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है, इसलिए दिक्कत आ रही है। प्रशासक से टायरों का अप्रूवल मांगा गया है, लेकिन तीन माह पूर्व ही ट्रक के टायर बदलने की बात पर अभी अप्रूवल नहीं मिला है। जल्द ही व्यवस्था बनाकर मेट्रोपोल क्षेत्र में कूड़ा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed