फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage not picked up even after four days

Nainital News: चार दिन बाद भी नहीं उठा कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Garbage not picked up even after four days
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते हल्द्वानी की एरोड्रम रोड पर फैला कूड़ा। संवाद
हल्द्वानी। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। नालियां मलबे से पटी हैं। नगर निगम के अधिकारी प्राइवेट वाहन लेकर कूड़ाघरों को साफ करने में जुटे हैं। नगर निगम की टीम ने 23 कूड़ाघरों को खाली कराया। इधर, सफाई कर्मियों ने बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के चार संगठन शासनादेश के हिसाब से बढ़ा हुआ मानदेय देने की मांग सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल के चौथे दिन सोमवार को भी कूड़ा नहीं उठा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन भी बंद रहा। नगर निगम के अधिकारी दिन भर कूड़ाघरों से कूड़ा उठवाकर ट्रंचिंग ग्राउंड में डलवाते रहे। नगर निगम का दावा है कि 23 कूड़ा घरों को साफ कराया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सुबह आठ बजे से देर रात आठ बजे तक दो जेसीबी और पोकलैंड के माध्यम से कूड़ा उठवाते रहे। उधर सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में धरना दिया। मोर्चा के पदाधिकारी राहत मसीह ने कहा कि वह लंबे समय से शासनादेश के अनुसार मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। निगम उनकी मांग को अनसुना कर रहा है। सफाईकर्मियों ने मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-=-------------
नगर निगम शासनादेश के हिसाब से मानदेय देने के लिए बाध्य है। निगम आय बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जल्द ही बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। सफाई कर्मियों से सहयोग की अपील है।
- पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed